डीएम के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन, निर्माणाधीन सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

 

परतावल (महराजगंज)।

नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में निर्माणाधीन सड़क अतिक्रमण की जद में आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था। वार्डवासियों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी महराजगंज से शिकायत कर सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। बुधवार को नगर पंचायत परतावल के अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव के नेतृत्व में लिपिक निसार खान ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अभियान चलाकर निर्माणाधीन सड़क से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराते हुए आवागमन को सुचारु कराया गया।
अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, सड़क एवं सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगरवासियों की सुविधा और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
अभियान के दौरान परतावल पुलिस चौकी से कॉन्स्टेबल विकास यादव, सूर्य प्रताप सिंह, सिद्धार्थ गौतम तथा एक महिला कॉन्स्टेबल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। वहीं नगर पंचायत की ओर से संपत्ति बाबू दीपक रावत, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह, दिलीप चौधरी, अभिनाश सिंह, अम्बुज शुक्ला, विष्णु सिंह, सफाई नायक राजकुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *