4 बैट्री 5 सोलर पैनल 2 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल के साथ 3 नफ़र अभियुक्त हुए गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी/अपराध/अपराधियों की गिरफ्तारी व रोकथाम अवैध तस्करी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के निर्देशानुसार थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा दिनांक 05.08.2026 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व रोकथाम तस्करी में मामूर रहने के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बड़ी सफलता हासिल की गई।

पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 109/26 धारा 331(4), 305(a) BNS का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर वांछित अभियुक्तों तबरेज अंसारी पुत्र बाबुद्दीन अन्सारी व चंद्रशेखर साहनी पुत्र विनोद साहनी एवम बलराम दुबे पुत्र दिग्विजय दुबे को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से Eastman कम्पनी की 04 अदद बैट्री, PV POWER TECH कम्पनी के 05 अदद सोलर पैनल, 02 अदद मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल (स्पलेंडर प्लस, रजि0नं0 UP56BH5970) बरामद की गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *