भाजपाइयों ने परतवाल ब्लॉक परिसर से निकाली तिरंगा यात्रा और राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश

 

महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को परतावल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लाक परिसर से यह यात्रा शुरू होकर नगर पंचायत परतावल का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई एवं अन्य लोगों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा परतावल ब्लाक परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर पुनः ब्लॉक परिसर पहुंची। तदपश्चात ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन प्रतिनिधि, युवा नेता भाजपा, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, द्वारा वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
वही जगह-जगह नगरीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया एवं पुष्पवर्षा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह एवं मंडल प्रभारी अजय लाल श्रीवास्तव ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने की। तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से मौजूद रहें परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, व्यापारी नेता बलराम गुप्ता, मनोनीत सभासद तेज प्रताप मोदनवाल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोहर मद्धेशिया, महामंत्री अजय गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, पूर्व प्रधान गणेश पांडेय, पूर्व प्रधान देवेंद्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, देवराज सिंह, दिलीप चौधरी, अंबुज शुक्ला, बलराम उपाध्याय, योगेन्द्र पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, सूरज अग्रहरि, आकाश, शिवम दुबे भाजपा नेत्री शुभ लक्ष्मी सिंह मण्डल अध्यक्ष ममता भारती रीता सिंह ,सहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से नगर भ्रमण से होकर निकली तो इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *