चौक पुलिस ने साइबर फ्रॉड पीड़ित को वापस कराए ₹4,603

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन, में थाना चौक साइबर सेल द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई।

थाना चौक क्षेत्र के निवासी शैलेश कुमार मौर्य (पुत्र घिसियावन, निवासी जगपुर उर्फ सलामतगढ़, थाना चौक, जनपद महराजगंज) के साथ साइबर फ्रॉड हो गया था। शिकायतकर्ता द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत संख्या 33102260030773 दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा MRM PORTAL (REQUEST ID: MR260731059327) के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया और पीड़ित के खाते में दिनांक 10.08.2026 को पूरी राशि ₹4,603.00 वापस कराई गई

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही बचाव है।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत कराएं या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *