अवैध यूरिया खाद तस्करी के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही 08 गठ्ठर व 02 बोरी यूरिया, 06 साइकिल व 01 मोटरसाइकिल सहित 07 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध खाद की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना नौतनवां पुलिस टीम द्वारा कुल 08 अदद यूरिया खाद का गठ्ठर, 02 अदद यूरिया खाद की बोरी, 06 अदद साइकिल एवं 01 अदद मोटरसाइकिल (UP56AB4311) बरामद करते हुए 07 अभियुक्तों कमलेश पुत्र अयोध्या . सन्दीप पुत्र डाजी कुर्मी दुर्गेश पुत्र कलिंगा चौधरी . ध्रुप पुत्र जुगुनू लोध बृहानंद पुत्र रामदेव तेली मनोज पुत्र सीताराम एवम नागेश्वर पुत्र रामावतार को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *