घुघली पुलिस द्वारा अवैध तमंचा 315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 07.07.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना घुघली पुलिस टीम ने अन्नपूर्ण ज्वेलर्स के पूर्व स्थित पटेल के बागीचे के पास पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अबरार पुत्र सैय्यद अली, निवासी ग्राम गोपाला नारायण टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 32 वर्ष बताया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना घुघली पर मु0अ0सं0 147/2024, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *