आईजी के एस्कॉर्ट समेत 5 गाड़ियां आपस में टकराईं: मचा अफरा तफरी

 

 

रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुलूपुर चौकी के पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी से लौट रहे आईजी के काफिले की एस्कॉर्ट समेत पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एएसपी आलोक कुमार सिंह और सीओ सिटी आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और हादसे में हुए नुकसान व घायलों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *