परसामलिक पुलिस ने 45 अदद टेट्रा पैक देशी शराब के साथ 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 45 अदद टेट्रा पैक बंटी-बबली ब्रांड देशी शराब बरामद करते हुए 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.09.2026 को थाना परसामलिक पुलिस टीम द्वारा आरपीएस स्कूल के पास, बभनी तिराहे से पहले चेकिंग के दौरान अभियुक्ता मीला साहनी पत्नी जलन्धर साहनी, निवासी ग्राम परसामलिक, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 28 वर्ष को 45 अदद टेट्रा पैक बंटी-बबली ब्रांड देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना परसामलिक पर अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *