नाबालिग ई-रिक्शा चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध महराजगंज पुलिस कार्रवाई 91 ई रिक्सा सीज215 का किया गया चालान

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा नाबालिक ई-रिक्शा चालको पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.09.2026 को जनपद के समस्त थानों द्वारा नाबालिग ई-रिक्शा चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे एवं बिना वैध कागजात के संचालित 91 ई-रिक्शा को मौके पर ही सीज किया गया साथ ही अन्य रुप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व अवैध पार्किंग करने वाले 215 ई-रिक्शा के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नाबालिग चालकों के परिजनों तथा ई-रिक्शा स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे किसी भी दशा में नाबालिगों को वाहन न सौंपें। ऐसा पाए जाने पर वाहन स्वामी एवं अभिभावक दोनों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

महराजगंज पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यातायात में सहयोग करें और नाबालिग बच्चों से वाहन न चलवाएं। आमजन की सुरक्षा हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *