हत्या सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में 01 वारंटी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा एसटी संख्या 115/2009, धारा 302, 201, 364 भा.द.वि. से संबंधित वारंटी अभियुक्त सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र छबिलाल प्रसाद, निवासी बढ़या रोड, साहबगंज, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 36 वर्ष को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *