पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा मे पुलिस लाइन में पुलिस चिकित्सालय का एस पी ने किया उद्घाटन

महराजगंज जनपद मे आज दिनांक 07.11.2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस लाइन मे पुलिस चिकित्सालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। पुलिसकर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पुलिस चिकित्सालय की स्थापना से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। इससे पुलिसकर्मियों को समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त करने में सुविधा होगी।
उक्त उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *