एनसीसी चालक संघ का चुनाव हुआ संपन्न

 

राजेश चौरसिया अध्यक्ष एवं विनोद प्रजापति महामंत्री निर्वाचित हुए

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर, 21 जनवरी।
एनसीसी चालक संघ का चुनाव एनसीसी भवन कालेपुर पैडलेगंज में शांतिपूर्ण एवं सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अधिवेशन में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से राजेश चौरसिया को अध्यक्ष एवं विनोद प्रजापति को महामंत्री निर्वाचित किया। निर्वाचन उपरांत चुनाव अधिकारी द्वारा दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश चौरसिया ने कहा कि कर्मचारियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर चालक वर्ग की समस्त समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करेंगे।
उनके निर्वाचन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया। शुभकामनाएं देने वालों में महेंद्र प्रताप,भीम सिंह, गंगेश्वर दुबे,उदयभान, गिरजानंद,चुन्नू,दाऊद, राजाराम मौर्य,राजीव श्रीवास्तव,भुआल बाबू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *