गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत का कहर; कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा, 4 की मौत 3 घायल

 

रायबरेली
रायबरेली में एक भयानक सड़क हादसे में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सात युवतियों और किशोरियों को बेकाबू कार ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में चार युवतियों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे ने परिवारों में मातम और क्षेत्र में अफरातफरी मचा दी। रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूली गांव के पास में रविवार शाम लगभग 7 बजे एक बेकाबू कार ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रही सात युवतियों और किशोरियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी व ऊंचाहार थाना प्रभारी अजय कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। यह घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास हुई। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने जा रही सभी युवतियां और किशोरियां
रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा परिवारों में पसरा मातम
एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने एक के बाद एक सभी को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें सीएचसी, जगतपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद 4 को मृत घोषित कर दिया, वहीं तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां घायलों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा कार के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *