मेक्सिको का सबसे खतरनाक ड्रग माफिया “एल मेनचो” एक सैन्य अभियान में मारा गया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – मेक्सिको का सबसे कुख्यात और वांछित ड्रग तस्कर, नेमेसियो “एल मेनचो” ओसेगुएरा सर्वेंट्स, रविवार को एक सैन्य अभियान में मारा गया।

वह ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ नामक एक शक्तिशाली और क्रूर आपराधिक समूह का प्रमुख था। मैक्सिकन सरकार ने इसे एक बड़ी सफलता बताया।

सुत्र के मुताबिक, मेक्सिको के जलिस्को राज्य के तापल्पा शहर में सेना ने एक विशेष अभियान चलाया।

उस दौरान अपराधियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. चार अपराधी मौके पर ही मारे गये।

गोलीबारी में “एल मेनचो” और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से मैक्सिको सिटी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस ऑपरेशन में तीन मैक्सिकन सैनिक भी घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

‘एल मेन्चो’ कौन थे?

‘एल मेनचो’ पहले एक पुलिस अधिकारी थे। बाद में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और दुनिया का सबसे खतरनाक गैंग बनाया।

अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी के अनुसार, उनके समूह को मेक्सिको में सबसे क्रूर आपराधिक संगठन माना जाता है।

देशभर में हिंसा की लहर:

अपने नेता के मारे जाने के बाद, उसके समूह के सदस्यों ने विभिन्न मैक्सिकन राज्यों में हिंसा फैलाई।
कई जगहों पर सुरक्षा बलों और अपराधियों के बीच झड़प हुई है।

इस सैन्य अभियान में अमेरिकी अधिकारियों ने भी गुप्त सूचनाएँ प्रदान करके मेक्सिको की सहायता की।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *