अवैध कच्ची शराब के निर्माण/भंडारण के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

 

झगहां के ग्राम- गईयांपार में विभिन्न स्थानों पर दी गयी दबिश

दबिश के दौरान 45 लीटर कच्ची शराब बरामद,300 किलो लहन किया गया नष्ट

गोरखपुर – आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व मे आबकारी निरीक्षक,चौरी चौरा अर्पित शुक्ला मय फोर्स एवं अनूप सिंह, थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा मय फोर्स संयुक्त टीम के द्वारा दिनाँक 01/03/2026 को थाना झगहां के ग्राम- गईयांपार में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 45 लीटर अवैद्य कच्ची शराब, बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही मौके पर लगभग 300 किलो लहन भी नष्ट किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *