बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं जिंदा हूं

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टि की है कि वह जिंदा हैं।

उन्होंने गुरुवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विश्व समुदाय को अपने जिंदा होने का सबूत दिया।

नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, “सबसे पहले, मैं कहना चाहता हूं कि मैं जीवित हूं और आप सभी इसके गवाह हैं,” इसके अलावा, मैं सभी फर्जी खबरों का खंडन करता हूं।

सोशल मीडिया पर अपनी मौत की अफवाह फैलने के बाद नेतन्याहू एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों के सामने आए।

उन्होंने कहा, ”राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और इजराइल बड़ी ताकत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े हैं।”

इससे पहले नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर 13 मार्च को एक वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसमें वह ईरान के हमले की जानकारी देते नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वीडियो को ‘एआई जनरेटेड’ बताया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि नेतन्याहू मर चुके हैं। बाद में इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नेतन्याहू की मौत की खबर झूठी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *