“संघ राष्ट्र निर्माण की सतत प्रक्रिया है”-अतुल लिमये

 

महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने शुक्रवार को प्रातः 09:00 बजे राज विलास रिसोर्ट में आयोजित एक प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज और देश को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सह सरकार्यवाह अतुल लिमये द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संघ के इतिहास, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक परिश्रमी, अनुशासित एवं निरहंकारी होता है, और यही गुण उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाते हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के भीतर गुणवत्ता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभावना से युक्त कार्यकर्ता ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम होते हैं।

सह सरकार्यवाह लिमये ने “पंच परिवर्तन” की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता—इन पांच क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर देश को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएगा, तब व्यापक परिवर्तन स्वतः दिखाई देगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश ने किया।

गोष्ठी में डॉ बलराम भट्ट,डॉ रामगोपाल,डॉ परशुराम गुप्त,ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी,डॉ कृष्णा साहनी,डॉ प्राची,शालिनी मिश्रा, डॉ शांति शरण मिश्र,रामप्रवेश,उषा उपाध्याय,साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें डॉक्टर, किसान, व्यापारी, शिक्षक, प्रबंधक, उद्यमी, महिलाएं, युवा, खेल जगत से जुड़े व्यक्ति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक रमेश,सह प्रान्त प्रचारक सुरजीत,जिला संघचालक रामशंकर,सह जिला संघचालक भागवत,सह विभाग प्रचारक अजीत,सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत,जिला प्रचारक विनय, जिला कार्यवाह शिवचरण,सह जिला कार्यवाह अनिल,रणजीत,विमल,शेषमणि,दुर्गेश,रामचन्द्र,आलोक,दीपक,अंकुर,विशाल,धनंजय,योगेन्द्र,सूरज,हृदेश,अटल,आदर्श,इंद्रजीत,विनोद,चन्दन,देवेश,सुनील,ज्योतिषमणि ,शिवम् आर्यन,राघवेन्द्र,अविनाश,आदि लोग उपस्थित रहे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर महराजगंज जिले में उत्साह का माहौल देखा गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *