भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या पी०जी० कालेज  में बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विपिन कुमार यादव (जिला समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज व विशिष्ट अतिथि प्रेमशंकर सिंह (भाजपा नेता पनियरा) के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम साहब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० रामदरश मिश्र ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिधि को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
खुशबू भारती और अर्चना पटेल के दारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन संदर्भ में छात्र छात्राओं को अवगत कराया और विचारों को भी बताया। मुख्य अतिथि विपिन कुमार यादव ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने ने कहा कि बाबा साहब भारतीय समाज के पिछड़े, दलित शोषित महिलाओं के लिए विशेष कार्य किये। उन्हें किसी विशेष दायरे में नही बाँध सकते है। बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए विशिष्ट अतिथि प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि बाबा साहब समानता के आधार पर भारतीय समाज को जोड़‌ने का कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० रामदरश मिश्र ने तथा कार्यक्रम का संचालन गोविन्द लाल ने किया। इस अवसर पर डॉ० किरण गुप्ता, स्वाति मल्त मुम्तार अली अंसारी, बालगोविन्द, संजीत सिंह ओंकार चौहान, श्रवण सिंह, जितेन्द्र पटेल और मनोज कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *