लोकप्रिय विधायक ने बाईपास मार्ग व्यवस्था हेतु डी एम से की वार्ता

जनपद महाराजगंज के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के घुघली ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा मेदनीपुर के कुर्मन टोला स्थित रेलवे ढाला पर बाईपास मार्ग को बनावाने हेतु व मार्ग के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों आवागमन में हो रही भारी दिक्कतों को लेकर आज पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से वार्ता कर बायपास मार्ग बनवाने का व्यवस्था सुनिश्चित किया। डीएम ने बताया कि जल्द से जल्द से वहां मार्ग बन जाएगा ताकि जनता को राहत मिल सके।
वहीं जिलाधिकारी ने आदेश किया कि मौके पर उप जिलाधिकारी सदर एवं संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करें जिससे मार्ग निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।

स्थानीय लोगों में हर्षोल्लास है वहीं भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए विधायक का आभार ज्ञापित कर रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *