सर कैसे फूटा तो पैर में दर्द की रिपोर्ट आइजीआरस में लगाती है डलमऊ पुलिस

 

 

 

 

रायबरेली जिले की डलमऊ थाने की पुलिस खुद तो सही काम करती नहीं है वहीं शासन द्वारा जारी की गई आईजीआईएस के माध्यम से शिकायत की सुविधा का भी मजाक बना रही है। इसका एक जीता जागता उदाहरण थाने की पुलिस की ने प्रस्तुत किया है। 9 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में जाति सूचक शब्दों की गालियों के साथ बुजुर्ग महिला के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप था कि मारपीट में पुलिस में मनमानी ढंग से एनसीआर दर्ज कर ली है। जिस पर बुजुर्ग महिला की बेटी ने आइजीआरस माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई की पुलिस में गलत ढंग से सूचना दर्ज की है और मजेदार बात यह है कि इस शिकायत की जांच करने गए उप निरीक्षक दीनानाथ द्विवेदी ने आवेदिका से भले ही मामले की जानकारी नहीं की लेकिन अपनी फोटो लगी जांच रिपोर्ट में जरूर कबूल किया की मौके पर गाली गलौज हुई थी । परंतु जाति सूचक शब्दों पर पूरी तरह से सन्नाटा खीच लिया। जबकि यही शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि पुलिस ने जाति सूचक गाली गलौज की बात नहीं दर्ज की। जांच अधिकारी दीनानाथ ने अपनी रिपोर्ट इस मामले में कुछ इस तरह बनाई है कि आवेदिका शिकायतकर्ता गीता पुत्री काली चरन निवासी पुरे जन बारन मजरे कन्धरपुर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली विपक्षी का नाम शीतल दीन पुत्र संतू रज्जन पुत्र शीतल दीन निO पुरे जनबारन मजरे कन्धरपुर थाना डलमऊ जिला रायबरेली शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत आरोप का संक्षिप्त विवरण आवेदक व विपक्षी के मध्य गाली गलौज व मारपीट के सम्बन्ध में जाँच करने वाले अधिकारी का नाम व पद दीनानाथ द्विवेदी उ0 नि0 जाँच का सारांश शिकायती पत्र में जिन आरोपो शिकायतों का उल्लेख किया गया है उन पर बिन्दुवार आख्या सन्दर्भित आईजीआरएस व संलग्न प्राO पत्र की जाँच उ0नि0 द्वारा मौके पर जाकर की गयी तो मामला इस प्रकार है कि आवेदिका कि आवेदिका गीता पुत्री कालीचरन निO पुरे जनवारन मजरे कन्धरपुर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली व विपक्षी शीतलदीन पुत्र सन्तू, रज्जन पुत्र शीतलदीन नि
पुरे जनवारन मजरे कन्धरपुर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली के रहने वाले है आवेदिका व विपक्षी के मध्य खेत के मेड से पानी रीसाव को लेकर आपस गाली गलौज व मारपीट हो गयी थी। उक्त प्रकरण के
संबंध में आवेदिका व विपक्षीगणो से वार्ता की गयी तो बताया कि विपक्षी द्वार अपने खेत में पानी लगाया गया था तथा बगल में आवेदिका का खेत है जिसमें गेहूं की फसल लगी हुयी थी विपक्षी द्वारा अपने खेत में लगाये गये पानी का रिसाव होकर आवेदिका के गेहूँ की फसल में पानी जा रहा था। जिस आवेदिका रोकने का प्रयास कर रही थी जिसको लेकर उभय पक्षो में कहासुनी हुयी थी। उक्त प्रकरण के
सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा दिनाक 09.04.026 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर थाने पर एनसीआर सं0 44/026 115(2) बीएनएस बनाम शीतलदीन
पुत्र संतु , रज्जन पुत्र शीतलदीन पंजीकृत होकर जाँच उक्त उ0नि0 द्वारा की गयी जा चुकी है। दौराने जाँच शान्ति
व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 14.04.2026 को अन्तर्गत धारा 126 / 135 बीएनएसएस की निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। नकल रपट संलग्न आख्या है। उभय पक्षो को हिदायत मुनासिब किया गया कि माननीय न्यायालय से अनुतोष प्राप्त करें। आवेदिका द्वारा
प्रार्थना पत्र में लगाये गये अन्य आरोपो की जाँच से पुष्टि नही हो सकी अन्य किसी पुलिस कार्यवाही की आवश्यकता प्रतीत नही हो रही है। रिपोर्ट सादर सेवा मे प्रेषित है। तो इस तरह शासन को रिपोर्ट भेजकर उसे तो गुमराह किया ही जा रहा है साथ में आरोपियों का भी बचाव कर अपराध को बढ़ावा दे रही है डलमऊ थाने की पुलिस।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *