मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

 

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान देने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ लक्ष्य हासिल करने की सीख दी।
समारोह में विद्यालय परिवार के कई शिक्षक मौजूद रहे, जिनमें विनोद सिंह, अवधेश कुमार, रामनारायण, आनंद सोनी, रवि द्विवेदी, आलोक उपाध्याय, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, दिग्विजय, कन्हैया यादव, अजय पांडे और ललित वाष्र्णेय प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने किया।
सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट वर्ग के साहिब बानो, सोनिका, सादिया हलीमा, रेहान फजल, रागनी विश्वकर्मा, आलोक मिश्रा, निशी यादव, अनुप्रिया, श्रेया सोनी, रीना शर्मा, पुष्पा गुप्ता, जागृति सिंह, खुशी यादव और सादिया खातून को सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल वर्ग के गरिमा यादव, शालिनी सिंह, सानवी सिंह, रिद्धि सिंह, कोमल पटेल, रितिक सिंह, श्रेया मिश्रा, आदित्य यादव, निलेश, अमन सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, तनवीर आलम, गुड़िया, निखिल पांडे, साक्षी विश्वकर्मा और अनूप विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *