तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हार गए

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने गढ़ कोलाथुर से चुनाव हार गए हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलागा भेत्री कड़गम (टीवीके) के उम्मीदवार बीएस बाबू ने स्टालिन को 8,795 वोटों के अंतर से हराया।

अंतिम नतीजों के मुताबिक बीएस बाबू को 82 हजार 997 वोट मिले जबकि मुख्यमंत्री स्टालिन को सिर्फ 74 हजार 202 वोट मिले।

स्टालिन 2011 से लगातार कोलाथुर सीट से चुने जा रहे थे और इस बार भी उनकी जीत आसान मानी जा रही थी।

हालाँकि, इस हार के साथ, स्टालिन तमिलनाडु के चुनावी इतिहास में सत्ता में रहते हुए अपनी सीट खोने वाले चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं।

लगभग तीन दशकों में यह पहली बार है कि तमिलनाडु में कोई निवर्तमान मुख्यमंत्री चुनाव हार गया है।

इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता 1996 के विधानसभा चुनाव में बरगुर सीट से हार गयी थीं।

तब से, किसी भी मौजूदा मुख्यमंत्री को अपना निर्वाचन क्षेत्र नहीं खोना पड़ा।

तमिलनाडु के लोकतांत्रिक इतिहास पर नजर डालें तो 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पीएस कुमारस्वामी राजा श्रीविल्लिपुथुर सीट से हार गये थे।

फिर 1967 में जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई और डीएमके सत्ता में आई तो तत्कालीन मुख्यमंत्री एम भक्तवत्सलम भी श्रीविल्लिपुथुर सीट से हार गए।

स्टालिन डीएमके के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो सत्ता का नेतृत्व करते हुए भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *