पाकिस्तान पुलिस स्टेशन पर हमला, तीन पुलिस अधिकारियों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

सुत्र के मुताबिक, विस्फोटकों से भरा एक वाहन बन्नू शहर के बाहरी इलाके में एक पुलिस स्टेशन से टकरा गया. विस्फोट में तीन पुलिस अधिकारी मारे गए।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जब और पुलिसकर्मी मदद के लिए मौके पर पहुंचे तो उन पर भी घात लगाकर हमला किया गया।

पुलिस अधिकारी सज्जाद खान ने कहा, ”चौकी पर तैनात 15 पुलिसकर्मियों में से अधिकतर की मौत होने की आशंका है और चौकी पूरी तरह से नष्ट हो गई है।”

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरी कार से पहले चौकी पर हमला किया, फिर अंदर घुसकर पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।’

अधिकारी ने कहा, “अन्य सुरक्षा बलों को मदद के लिए भेजा गया था, लेकिन उन पर भी आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है।”

इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *