मोरंग जिला सिमावर्ति से 20 लाख रुपये बरामद

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सशस्त्र पुलिस ने मोरंग जिला के रतुवामई नगर पालिका-2 घर्रूचोक के सीमावर्ती क्षेत्र से 20 लाख की नकदी जब्त की है।

डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि पैसा रविवार की रात बरामद कर लिया गया।

 सीमा सुरक्षा गुल्म बरदंगा और वीओपी डोरिया द्वारा 500 रुपये मूल्य के 40 बंडल जब्त किए गए।

भारत से नेपाल मोटरसाइकिल से आ रहे लोगों को संदेह के आधार पर जांच करने के दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति अपने पास मौजूद बैग को फेंक कर भाग गया।

सशस्त्र बलों ने कहा है कि वे आवश्यक कार्रवाई के लिए जब्त किए गए धन को संबंधित अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया में हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *