आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बृजमनगंज के ग्राम सभा बदलवार का किया गया स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज: आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज श्रीमान जिलाधिकारी महोदय तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से थाना बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बदलवार का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

स्थानीय पुलिस बल और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार गश्त (पैट्रोलिंग) बढ़ाई जाए। असामाजिक व अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए, शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध लगाताकर कार्यवाही की जाये । प्रशासन द्वारा आमजन मानस से अपील की गई कि किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा, थाना प्रभारी बृजमनगंज सहित भारी संख्या में पुलिस बल, और ग्राम सभा बदलवार के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *