अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भिटौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र विद्या प्रसाद, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसी, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को थाना भिटौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *