शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद


महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना घुघली पर दिनांक 09.05.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-96/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रदुम्न यादव उर्फ लालू पुत्र ध्रुप यादव निवासी ग्राम सिरसिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज द्वारा एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर थाना घुघली पुलिस द्वारा अपहृता एवं अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 06.06.2026 को थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा मुकदमे से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त प्रदुम्न यादव उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद पीड़िता को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया तथा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेजा गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *