आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थाना नौतनवां परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

महराजगंज। आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.06.2026 को थाना नौतनवां परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी महोदय नौतनवां व तहसीलदार नौतनवां द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित व गणमान्य नागरिकों, विभिन्न धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, पारंपरिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की पुरजोर अपील की गई। मीटिंग में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा गया कि त्यौहार के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन व पुलिस का पूर्ण सहयोग करें।

क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भ्रामक या असत्यापित अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें बढ़ावा दें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सम्मानित गणमान्य नागरिकों व धर्मगुरुओ से स्थानीय प्रशासन व पुलिस का पूर्ण सहयोग हेतु अपील भी की गयी

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *