भारत में रहरहि हैं हसीना, अचानक क्यों किया वापसी का ऐलान?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत में शरण लेकर रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अचानक ऐलान कर दिया है कि वह 2026 के अंदर अपने देश लौट आएंगी।

सुत्रो से खास बातचीत में उन्होंने साफ कर दिया है कि वह बांग्लादेश में दोबारा लोकतांत्रिक माहौल और कानून का शासन स्थापित करने के लिए वापस लौटने वाली हैं।

हाल ही में बांग्लादेश की अदालत (इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट) द्वारा उन्हें मौत की सजा सुनाए जाने के बाद हसीना का यह राजनीतिक कदम सार्वजनिक हो गया है।

उन्होंने खुद पर लगाए गए मौत की सज़ा के फैसले को ‘अवैध’, ‘असंवैधानिक’ और ‘राजनीतिक बदला’ करार दिया है।

स्वदेश वापसी के मुख्य कारण:

लोकतंत्र की सुरक्षा:

उनका दावा है कि अपने देश में उनकी वापसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि बांग्लादेशी लोगों के राजनीतिक अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।

अवामी लीग की ताकत:

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘अवामी लीग’ को खत्म नहीं किया जा सकता क्योंकि वह बांग्लादेश के लोगों के इतिहास और ताकत से जुड़ी है।

मौत से नहीं डरती:

सैन 1975 में अपने पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार की हत्या को याद करते हुए उन्होंने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि वह मौत और किसी भी साजिश से नहीं डरती हैं।

सुरक्षा पर सवाल:

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में देश में अराजकता बढ़ी है और अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले हो रहे हैं।
तब से वह दिल्ली में एक सुरक्षित स्थान पर रह रही है।

हसीना की घोषणा ने ऐसे समय में दक्षिण एशियाई राजनीति में एक नई लहर पैदा कर दी है जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *