भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर जमकर बवाल, पुशबैक के खिलाफ हथियार लेकर जुटी भीड़, BGB ने भी तानी बंदूक, असम में BSF ने बढ़ाई सुरक्षा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – असम के श्रीभूमि जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब लोगों को सीमा पार वापस भेजने की कथित धक्का-मुक्की की कोशिश के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) आमने-सामने आ गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना बिलबारी सीमा क्षेत्र में हुई, जहां दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ गया।

सुत्र रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा के बांग्लादेशी हिस्से में वापस भेजने की कोशिश की गई।

इस बीच दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तनाव के दौरान सीमा पर बीजीबी के जवान हथियारों के साथ तैनात थे और दोनों तरफ के सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर रहे।

हालांकि, इस संबंध में दोनों देशों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

फिलहाल सीमा क्षेत्र की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *