कोशी नदी में पानी का तेज बहाव: बैराज के 28 गेट खुले, रेड लाइट चालू

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – लगातार बारिश के बाद कोशी नदी में पानी का बहाव 2 लाख क्यूसेक से अधिक हो गया है।

रविवार सुबह 8 बजे 176 हजार 305 क्यूसेक जलप्रवाह मापा गया, लेकिन शाम 4 बजे तक यह बढ़कर 2 लाख 9 हजार 840 क्यूसेक हो गया।

जिला पुलिस कार्यालय सप्तरी के प्रवक्ता डीएसपी हेमराज घिमिरे के अनुसार, पानी का प्रवाह बढ़ने के साथ कोसी बैराज के 56 में से 28 गेट खोल दिये गये हैं।

इससे पहले दोपहर तीन बजे पानी का बहाव 190390 क्यूसेक मापा गया था।

पानी का प्रवाह खतरे के करीब पहुंचने पर चेतावनी के तौर पर कोसी बैराज पर लाल झंडा और लाल बत्तियां जला दी गई हैं।

इसके अलावा, प्रशासन ने नदी के आसपास के निवासियों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से नदी तट पर जाने से बचने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *