रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महराजगंज नगर में नो-एंट्री एवं रूट डायवर्जन

 

 

महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व दिनांक 28.08.2026 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के दृष्टिगत जनहित में महराजगंज नगर में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट निम्नवत हैं—

  1. सिन्दुरिया नो-एंट्री/डायवर्जन
  2. शिकारपुर नो-एंट्री/डायवर्जन
  3. झनझनपुर नो-एंट्री/डायवर्जन
  4. पकड़ी चौकी नो-एंट्री/डायवर्जन

नोट: आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की जाती है कि निर्धारित नो-एंट्री एवं डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा रक्षाबंधन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *