नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर ट्रंप का गुस्सा: पुरस्कार चयन समिति को बताया ‘भ्रष्ट’

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बेहद सख्त और चेतावनी भरा बयान जारी किया है।

न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “या तो ईरान को हमारी सभी शर्तें माननी होंगी या उसका अस्तित्व ख़त्म हो जाएगा. ईरान यह अच्छी तरह जानता है।”

इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत में मध्य पूर्व युद्ध को समाप्त करने पर ईरान का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

मॉस्को (रूस) के क्रेमलिन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई।

कुछ दिन पहले पुतिन ने तुर्कमेनिस्तान में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेखियान से मुलाकात के बाद ट्रंप को ईरान का संदेश दिया था।

रूस उस संघर्ष को रोकने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है, जो पिछले फरवरी में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ था।

इसी भाषण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार न देने के लिए पुरस्कार समिति की भी आलोचना की।

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश नवनेथम पिल्लै को वह पुरस्कार दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रम्प ने समिति को “भ्रष्ट” और “सभ्यता का दुश्मन” कहा।

उन्होंने कहा, “यह निर्णय लेने वाले लोगों की वजह से नोबेल शांति पुरस्कार की गरिमा हमेशा के लिए खो गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *