बूढ़ीगंडकी बाढ़: चुमनुबरी के 35 घर बह गये

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – गोरखा जिला के चुमनुबरी ग्रामीण नगर पालिका से होकर बहने वाली बूढ़ीगंडकी नदी की बाढ़ में पाययू और बागर गांवों के 35 घर बह गए हैं।

चुमनुबरी ग्रामीण नगर पालिका के उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग के अनुसार, डोभन, घट्टेखोला, जगत और सलेरी गांवों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

रविवार की सुबह करीब चार बजे गांव में बाढ़ आने के बाद स्थानीय लोग सुरक्षित स्थान पर चले गये।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण चुमनुबरी ग्रामीण नगर पालिका-3 के बाजार में काफी नुकसान हुआ है।

जिला पुलिस कार्यालय गोरखा के पुलिस निरीक्षक आकाश कंदेल ने बताया कि बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए, सिरदीबास और धारचे ग्रामीण नगर पालिका के खोरलाबेन्सी, मचाखोला, सोती, अरखेत और अरुघाट के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

अभी तक बाढ़ से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है और नुकसान की विस्तृत जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *