डी आई जी गोरखपुर ने माँ लेहड़ा देवी मंदिर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण,एवम फरेंदा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि/दुर्गापूजा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से  पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर जनपद गोरखपुर ने थाना बृजमनगंज क्षेत्रान्तर्गत माँ लेहड़ा देवी मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण किया इस दौरान मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

डीआईजी द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ प्रबंधन एवं मेला क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनपद के फरेंदा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस की सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

उक्त भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा उपस्थित रहे।

महराजगंज पुलिस द्वारा त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *