नवरात्रि मेला एवं दशहरा के दृष्टिगत 19 व 20 अक्टूबर को भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

 

 

महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत दुर्गा नवमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र महराजगंज में संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं जाम की स्थिति से बचाव के लिए दिनांक 19.10.2026 से 20.10.2026 तक प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट:-

  1. सिंदुरिया
  2. शिकारपुर
  3. झनझनपुर
  4. पकड़ी चौकी

नोट: आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।

आमजन एवं वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा पर्व के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

यातायात पुलिस, जनपद महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *