ईरान की अमेरिका को चेतावनी: हम किसी भी हमले का अकल्पनीय जवाब देंगे

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बकर ग़ालिबफ़ ने ईरान पर एक और सैन्य हमले की संभावना के संबंध में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दी गई धमकियों का जवाब दिया है।

उन्होंने कहा, “ईरान की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ किसी भी प्रकार के दुस्साहस का अकल्पनीय जवाब दिया जाएगा।”

रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा, ”शायद मुझे काम खत्म करना होगा, या हो सकता है कि वे कोई समझौता करें।”

हालाँकि, ट्रम्प ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या “काम पूरा करने” का मतलब ईरान पर फिर से हमला करना है।

ईरानी संसद के अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार गालिबफ ने रविवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले अपने भाषण में यह बात कही।

इस सत्र में घुसपैठ रोकने से जुड़े बिल पर सांसदों की चर्चा जारी है।

रविवार को संसद के करीब दो-तिहाई सदस्यों ने अलग-अलग माध्यमों से सत्र में हिस्सा लिया।

कुछ सांसद संसद भवन में मौजूद थे तो कुछ ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।

सत्र में हिस्सा लेने के लिए स्पीकर गालिबफ भी रविवार को संसद भवन पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *