अपनी मौत का सपना देखने वाले मशहूर कोलंबियाई गायक जिमेनेज़ का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत हो गई

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – मशहूर 34 वर्षीय कोलंबियाई गायक येहसान जिमेनेज की एक भयानक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है।

जब यह दुर्घटना हुई तब वह अपने संगीत कार्यक्रम के लिए मेडेलिन शहर जा रहे थे।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान पैपाह और दुइतामा के बीच इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।

इस हादसे में सिंगर जिमेनेज़ और उनकी टीम के 5 अन्य सदस्यों की भी मौत हो गई ।

टीम ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से एक बहुत ही भावनात्मक संदेश जारी किया, जिसमें उन्हें साहस और सपनों से भरे कलाकार के रूप में याद किया गया।

सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि सिंगर जिमेनेज़ ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें विमान दुर्घटना का सपना आया था ।

उन्होंने कहा, “मैंने विमान दुर्घटना के तीन सपने देखे और हम खबरों में थे। तीन बार भगवान ने मुझे संकेत दिया, लेकिन मैं इसे समझ नहीं सका।”

उनकी मृत्यु से कोलंबियाई संगीत जगत और उनके लाखों प्रशंसकों को झटका लगा है।

बताया जा रहा है कि यह विमान जिमेनेज की कंपनी का है। अधिकारी फिलहाल दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *