भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत आज (सोमवार) 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी दिन भारत में 1950 में संविधान लागू किया गया था।

गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर भारत अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।

सुत्र के मुताबिक, समारोह में की जाने वाली परेड में हाल ही में गठित सैन्य इकाइयों के मॉडल के साथ-साथ ‘ऑपरेशन सिंदुर’ के दौरान तैनात की गई प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी शामिल होंगे ।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वैन डेर लेयेन गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

बताया जा रहा है कि समारोह का नेतृत्व भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

कार्यक्रम भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और 90 मिनट तक चलेगा ।

सुत्र ने बताया गया है कि परेड शुरू होने से पहले, लगभग 100 सांस्कृतिक कलाकार ‘अनेकता में एकता’ थीम पर प्रदर्शन करेंगे।

इस बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्क एक्स के जरिए देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है, ‘भारत की आन-बान-शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

हमारी कामना है कि विकसित भारत का संकल्प और भी मजबूत हो।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *