बोलीविया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बोलीविया में एक सैन्य मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई।

बोलीविया के दूसरे सबसे बड़े शहर एल अल्टो में एक सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्निशमन अधिकारियों ने विमान दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

बोलीविया के वायु यातायात नियंत्रण प्राधिकरण ने कहा कि विमान शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरने वाला विमान एल अल्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया।

बताया जा रहा है कि विमान रनवे से फिसलकर पास के हाईवे पर पहुंच गया और सड़क पर गाड़ियों से टकरा गया।

सुत्र के मुताबिक, दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *