हिंद महासागर में प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 250 लोग लापता हो गए

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश से मलेशिया जा रही एक नौका के हिंद महासागर के पूर्वी तट पर अंदमान सागर में पलट जाने से 250 लोग लापता हो गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एवं प्रवासन एजेंसी के मुताबिक, अंदमान सागर में एक नाव दुर्घटनाग्रस्त होने से 250 रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक लापता हो गए हैं।

सुत्र के मुताबिक, मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की गई नाव बांग्लादेश से मलेशिया जा रही थी।

खबर में बताया गया है कि तेज रफ्तार हवा, खराब समुद्री हालात और नाव पर ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण नाव समुद्र में डूब गई।

बांग्लादेश तट रक्षक ने 9 अप्रैल को समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उनके एक जहाज ने नाव दुर्घटना में शामिल नौ लोगों को बचाया।

सुत्र ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि नाव कब दुर्घटनाग्रस्त हुई। रोहिंग्या म्यांमार का एक अल्पसंख्यक समुदाय है।

2017 में हिंसक अभियान के बाद वे बड़ी संख्या में बांग्लादेश भाग गए।

रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार में नागरिकता नहीं दी जाती है, जहां बहुसंख्यक बौद्ध हैं।

बांग्लादेश में खराब हालात के कारण कई रोहिंग्याओं ने मलेशिया की खतरनाक समुद्री यात्रा की है।

बांग्लादेश तटरक्षक जहाज द्वारा बचाए गए लोगों में से एक रफीकुल इस्लाम ने कहा कि बचाए जाने से पहले उन्हें लगभग 36 घंटे तक समुद्र में तैरना पड़ा।

40 वर्षीय इस्लाम का कहना है कि उसने यह जोखिम भरी यात्रा तब की जब उसे बताया गया कि उसे मलेशिया में नौकरी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *