शांति के लिए पाकिस्तान की नई पहल: अमेरिका और ईरान को फिर बुलाया इस्लामाबाद

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान ने तनाव कम करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी बार बातचीत का प्रस्ताव रखा है।

सुत्र की रिपोर्ट है कि पाकिस्तान मौजूदा ‘युद्धविराम’ (शत्रुता की समाप्ति की अवधि) की समाप्ति से पहले इस्लामाबाद में इन दोनों देशों से मिलने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, अगर अमेरिका और ईरान दोनों सहमत हुए तो अगले कुछ दिनों में बातचीत हो सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, अगर दोनों देश कहीं और मिलने की इच्छा जताते हैं तो जगह बदली जा सकती है।

गोपनीय सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव पर अभी चर्चा चल रही है।

इससे पहले पाकिस्तान में पहले दौर की बातचीत हुई थी, जिसमें कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई थी।

हालाँकि, अधिकारियों के अनुसार, वह पहली बैठक असफल नहीं थी। उनका कहना है कि ऐसे बड़े विवाद एक बार में नहीं सुलझते, इसलिए यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

अमेरिका और ईरान के बीच विवाद सुलझाने के लिए पाकिस्तान ‘मध्यस्थ’ की भूमिका निभा रहा है।

पाकिस्तान ने हार न मानते हुए दूसरी बैठक बुलाने का न्योता दिया है, हालांकि पहली बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *