असम चुनाव: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट से हारे

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट सीट से हार गए हैं।

उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक गोस्वामी को 64,439 वोट मिले जबकि गोगोई को सिर्फ 46,257 वोट मिले।

जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद गोगोई को इस चुनाव में कांग्रेस ने मुख्य रणनीतिकार और प्रमुख चेहरे के तौर पर पेश किया था।

हालाँकि, गोगोई की हार को असम कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह अपने ही गढ़ की रक्षा नहीं कर सकी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *