दसगजा इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र सर्लाही जिला के परसा ग्रामीण नगर पालिका-2 संग्रामपुर के दशगजा इलाके में एक व्यक्ति का लावारिस शव मिला।

जिला पुलिस कार्यालय सर्लाही के प्रवक्ता व डीएसपी सरोज राई के अनुसार सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे सीमा चौकी संख्या 317/2 से करीब 50 मीटर पूरब नेपाल की ओर दसगजा के डील में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक का नाम उजागर नहीं किया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर बोरे के अंदर शराब और कुछ भारतीय पैसे भी मिले। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मलंगवा प्रांतीय अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर आगे की जांच जारी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *