बलडीहा (घुघली) में ‘ODOP’ फर्नीचर प्रोजेक्ट का डी एम व एस पी ने किया स्थलीय निरीक्षण; उद्यमियों का बढ़ाया उत्साह

महराजगंज जनपद में “एक जनपद एक उत्पाद” (ODOP) योजना को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 08 जून 2026 को जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा संयुक्त रूप से थाना घुघली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर बलडीहा में संचालित ODOP फर्नीचर प्रोजेक्ट का आकस्मिक व विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली, तैयार किए जा रहे फर्नीचर की गुणवत्ता, आधुनिक मशीनों के संचालन और काम कर रहे स्थानीय कारीगरों व श्रमिकों की कार्यदशाओं का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी महोदय ने उद्यमियों और कारीगरों से संवाद करते हुए कहा कि महराजगंज के फर्नीचर की पहचान एक बेहतर स्तर पर बननी चाहिए। इसके लिए उन्होंने फिनिशिंग, आधुनिक डिजाइन और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने क्षेत्र में उद्यमियों और व्यापारियों की सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाते हुए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया कि वे व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने में सहयोग करें। ODOP योजना न सिर्फ स्थानीय हुनर को वैश्विक मंच दे रही है, बल्कि युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। प्रशासन उद्यमियों की हर संभव मदद के लिए तैयार है ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने वहां कार्यरत कारीगरों के उत्कृष्ट कौशल की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों के इस दौरे से स्थानीय उद्यमियों और श्रमिकों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, स्थानीय पुलिस बल और प्रोजेक्ट से जुड़े मुख्य उद्यमी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *