इमिलियहवा पक्का पुल निर्माण में ठेकेदार के खिलाफ अनियमितता का आरोप

 

झंगहा/गोरखपुर।विकास खंड ब्रह्मपुर के विश्वनाथपुर गांव के समीप सिचाई विभाग द्वारा इमिलियहवा पक्का पुल का निर्माण कराया जा रहा है । यह पक्का पुल क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ता है । इसी पुल के रास्ते क्षेत्र के राजी जगदीशपुर राजधानी विश्वनाथपुर के सैकड़ो किसान सब्जी की खेती करते हैं और उसी रास्ते प्रतिदिन सब्जी लेकर चौरी चौरा सब्जी मंडी आते जाते हैं । तीन माह पूर्व पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सिंचाई विभाग द्वारा उसे तोड़ दिया गया और आश्वासन दिया गया की बरसात के पहले इसका निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। पुल के निर्माण की गुणवत्ता खराब होने तथा आवागमन के लिए बनाए गए सम्पर्क मार्ग के टूटने के कारण आवागमन बाधित होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने रास्ते को जाम कर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया ।दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि पुराने पुल के ईंट और छड़ को ठेकेदार द्वारा बिना टेंडर के बेच दिया गया l पुल निर्माण में अनियमितता को लेकर क्षेत्र के सुशील मौर्य, मनोज निषाद ,संतोष चौहान, योगेंद्र प्रजापति, बबलू दुबे, रोहित दुबे ,गणेश मौर्य ,मनोज निषाद ,सिकंदर मौर्य, रोहित दूबे ,रंजन, रामखेलावन मौर्य इत्यादि लोगों का आरोप है कि यदि अतिरिक्त रास्ते को ऊंचा नहीं किया गया तो बरसात में रास्ता बंद हो जाएगा और इस क्षेत्र के दर्जनों गावों का संपर्क टूट जाएगा। ठेकेदार द्वारा जो आवागमन के लिए कच्चा सम्पर्क मार्ग बनाया गया है उसमें मात्र एक ही पाइप डाली गई है जबकि वहां तीन से चार पाइप की आवश्यकता है अभी पूरा बरसात का मौसम पड़ा है और आधे से एक घंटे के बरसात में ही सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है l
वहीं ठेकेदार संजय पाण्डेय ने बताया कि पुल का निर्माण मानक और गुणवत्ता के अनुसार ही कराया जा रहा है ग्रामीणों का आरोप निराधार है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *