काठमाण्डौ में बढ़ रहा बर्ड फ्लू का संक्रमण, 11 जिलों में 82 जगहों पर संक्रमण की पुष्टि

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पिछले तीन महीनों से काठमाण्डौ घाटी में देखा जा रहा बर्ड फ्लू का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है।

पशु सेवा विभाग के मुताबिक अब तक 11 जिलों में 82 जगहों पर संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

बीमारी को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती गई है।

18 मार्च 2026 को मोरंग जिला में पहली बार बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद, संक्रमण झापा, सुनसारी, महोत्तरी, बारा, चितवन, नवलपरासी, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर जिला और काभ्रेपालनचोक जिला में फैल गया।

पशु सेवा विभाग के महानिदेशक डॉ. उमेश दहाल के मुताबिक संक्रमण नियंत्रण के दौरान अब तक पांच लाख 69 हजार 858 पक्षियों को नष्ट किया जा चुका है।

उन्हो ने बताया कि 9 लाख 89 हजार 313 अंडे और 1 हजार 954.85 क्विंटल अनाज भी नष्ट हो गये।

रोग नियंत्रण के लिए, पशु सेवा विभाग ने उप महानिदेशक के नेतृत्व में एक ‘बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण कक्ष’ स्थापित किया है और महासंघ, राज्य और स्थानीय स्तरों के समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में तकनीकी टीमों को तैनात किया है।

विभाग के मुताबिक, अब तक कोसी प्रांत के झापा, मोरांग और सुनसारी समेत बारा, महोत्तरी, चितवन और नवलपरासी जिला में संक्रमण पर काबू पा लिया गया है।

हालांकि, महानिदेशक डॉ. दहाल ने बताया कि चूंकि काठमाण्डौ, ललितपुर, भक्तपुर जिला और काभ्रेपालनचोक जिला के कुछ इलाकों में संक्रमण अभी भी देखा जा रहा है, इसलिए विशेष सतर्कता बढ़ा दी गई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *