पनियरा पुलिस द्वारा 19 अदद टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस ने 19 अदद टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08 जुलाई, 2026 को ग्राम गांगी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त श्रवन चौरसिया पुत्र स्व० रामलाल, निवासी ग्राम राजपुर मोदीगंज, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 19 अदद टेट्रा पैक (प्रत्येक टेट्रा पैक में 180 एमएल) देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *