झमाझम बारिश बनी किसानों के लिए संजीवनी, खिले चेहरे

लगातार बारिश से परतावल के किसानों में खुशी, धान की फसल को मिली नई जान

परतावल / महाराजगंज

प्रकृति ने आखिरकार परतावल ब्लॉक के किसानों की सुन ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगो को झमाझम बारिश ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। खेतों में पानी भरते ही किसानों की उम्मीदें भी हरी-भरी हो गई हैं।
कई दिनों से आसमान ताक रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। लगातार हो रही बारिश से धान और सब्जी की फसलों को नई जान मिल गई है। परतावल क्षेत्र के आसपास के किसानों मे हरि कनौजिया, महताब आलम, चंदर यादव, मिठाई लाल प्रजापति, नुरुल हुदा आदि किसानों ने कहा
ट्यूबवेल से सिंचाई करने में काफी पैसों का डीजल लग जाता था। इस बारिश ने हमारी लागत बचा दी। अब रोपाई का काम भी तेजी से होगा।”
वहीं कोटवा पिपरिया की कुछ महिलाओ का कहना है, गर्मी से बच्चे बीमार पड़ रहे थे। बारिश से मौसम ठंडा हुआ है और खेतों में भी हरियाली आ गई है। यह बारिश हमारे लिए संजीवनी है।
बारिश के कारण तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ की फसल के लिए बेहद लाभदायक होगी। यदि अगले कुछ दिन इसी तरह मौसम बना रहा तो परतावल क्षेत्र में बंपर पैदावार की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह बारिश किसानों के लिए खुशहाली और आमजन के लिए राहत लेकर आई है।
किसान बोले “समय पर हुई बारिश से धान की फसल बच गई, अब अच्छी उपज की उम्मीद है।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *