20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान पैसिया बाबू पावर हाउस के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (प्रत्येक 200 मिली.) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 139/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *